पुपरी: पुपरी-बेनीपट्टी मार्ग पर हरदिया गांव के पास दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
पुपरी-बेनीपट्टी पथ पर हरदिया गांव के निकट सोमवार को एक बजे दिन में दो बाइक के टक्कर में रतनपुर निवासी राजीव कुमार ठाकुर, सीतामढ़ी निवासी वैभव कुमार व अभिषेक कुमार जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज पुपरी पीएचसी में किया गया। वहीं जख्मी राजीव कुमार ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।