जल, जंगल और जमीन के अधिकारों एवं जनजातीय समाज के उत्थान के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष, साहस और बलिदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, अनूपपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
✨ समारोह के प्रमुख आकर्षण 🔹 भगवान बिरसा मुंडा के जीवन एवं संघर्ष पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन। 🔹 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण। 🔹 पारंपरिक शैला एवं गुदुम नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां। 🔹 विद्यार्थियों द्वारा जनजातीय लोककला, संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मिकी राठौर, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🌺 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#JanjatiyaGauravDiwas
#Anuppur
Anuppur, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026