सुसनेर: डग रोड: सीएम राइस स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, छात्रों को माला पहनाकर व पुस्तकें भेंट की गईं
डग रोड़ स्थित शासकीय सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय में गुरुवार दोपहर 3 बजे नवीन शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ हुआ। विद्यालय परिसर में 'प्रवेशोत्सव' का भव्य आयोजन कर नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब अतिथियों ने उनका कुमकुम तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया।