तिरोड़ी: बड़पानी-गोरेघाट मार्ग पर बाघ दिखा, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत
तिरोड़ी तहसील के पठार अंचल में शुक्रवार 31 जुलाई की सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर बड़पानी से गोरेघाट जाने वाले सड़क मार्ग पर वन्य प्राणी बाघ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बाघ सड़क के किनारे बैठा हुआ था जिसे कुछ राहगीरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।बाघ के दिखने के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है।