इटारसी: वार्ड 15 में पहली बारिश में भराया पानी, क्षेत्र में नाले नालियों की सफाई नहीं होने से कांग्रेस अध्यक्ष ने उठाए सवाल
पहली बारिश में ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, नालियां उफान पर आ गईं और सड़कों पर गंदगी फैल गई।रविवार सुबह करीब 11 बजे इटारसी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 15, सूरजगंज में स्त्री सत्संग गुरुद्वारा के सामने नाली में नालियों का पानी भरा गया।