हसनपुर: हसनपुर में बारिश के कारण 30 साल पुराने पुल की अप्रोच रोड भरभराकर ढही, सैकड़ों गांवों को जोड़ता था
कोतवाली क्षेत्र के गांव में मूसलाधार बारिश के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव कर खाल में बगद नदी पर बने पुल की एप्रोच सड़क धसने से आवागमन बाधित हो गया।जहां सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला करीब 30 साल पुराने पुल की अप्रोच सड़क बारिश का दबाव नहीं झेल सकी और देखते ही देखते भरभराकर ढह गई।