कौंच: नदीगांव विकासखंड क्षेत्र के रूरा सिरसा गांव में राशन वितरण में धांधली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Konch, Jalaun | Jun 15, 2026 नदीगांव विकासखंड क्षेत्र के रूरा सिरसा गांव में कोटेदार शिववीर सिंह पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया है। 26 राशनकार्ड धारकों ने यह आरोप लगाए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि प्रति चार यूनिट पर 20 किलो राशन के बजाय केवल 18 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। इस कथित अनियमितता का वीडियो भी सोमवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।