मंझनपुर: ठंड को देखते हुए एक से आठ तक सभी बोर्ड के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया, बीएसए ने विद्यालयों को जारी किए पत्र
कौशांबी में भी ठंड का कहर जारी है कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की शाम कौशांबी बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा ने कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।विद्यालय का नया समय सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा।बीएसए ने सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है।