मंझनपुर: मंझनपुर में भैंस चोरी गिरोह का पुलिस ने किया खात्मा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
थाना मंझनपुर क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 16 दिसंबर की रात शमसाबाद गांव से हुई भैंस चोरी के मामले में पीड़ित राहुल यादव ने तहरीर दी थी।