मंझनपुर: अनुशासन, फिटनेस और व्यवस्था पर एसपी का फोकस, कौशाम्बी पुलिस लाइन में परेड से लेकर शाखाओं तक हुआ सघन निरीक्षण
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर पुलिस बल की कार्यक्षमता, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का सघन परीक्षण किया। परेड के दौरान उन्होंने टोलीवार निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता का बारीकी से अवलोकन किया। जवानों को दौड़, पीटी अभ्यास और टोलीवार ड्रिल कराई गई।