बरेली: सोशल मीडिया पर आईएमजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने बोर्ड की नीतियों को लेकर दिया बयान
आईएमजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आज शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए बोर्ड की नीतियों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद है, इस मुद्दे पर किसी से समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमानों को सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है कि उन्हें इंसाफ मिलेगा।