बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में दूसरी बार जेठ से हलाला करने से इनकार करने पर ससुराल पक्ष में विवाहिता को घर से निकाला
कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए अपने पति पर तीन तलाक देने और जेठ से हलाला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब पूरे मामले से उसने इंकार किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।