बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गौटिया की रहने वाली महिला के साथ लड़के ने की छेड़छाड़ व मारपीट 3 पर मुकदमा दर्ज
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गौटिया की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने निजी काम से बाहर गई थी। घर वापस आते समय उसको एक लड़के ने गंदी-गंदी गालियां दी व छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी शिकायत उसके घर वालों से घर पर जाकर की लड़के के घर वालों ने महिला को मारना पीटना शुरू कर दिया।