बरेली: इज्जत नगर थाना पुलिस ने गोपेश्वर नाथ मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले चार लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
इज्जत नगर थाना क्षेत्र की गोपेश्वर नाथ मंदिर की मूर्ति खंडित करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पकड़े गए अभियुक्त अकरम का आपराधिक इतिहास भी है। पकड़े गए अभियुक्त में दो अभियुक्त इज्जत नगर थाना क्षेत्र के व एक अभियुक्त भरतरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।