बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकला, मामले की एसएसपी से शिकायत
बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की ससुराल वाले उसे पर दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं, और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते हैं।उनके पति उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं।ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए और बुलेट गाड़ी की मांग करते हैं। वहीं महिला का जेठ उन पर गलत नजर रखता है।