बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेडा में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, युवक हुआ घायल
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेडा में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।