बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में तेज रफ्तार स्कूटी फिसलने से युवक हुआ घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के शांति विहार में स्कूटी फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर लौट रहा था इस दौरान हादसा हो गया।