गुदड़ी: गुदड़ी थानाक्षेत्र में कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां को लाठी-डंडे से पीटकर की हत्या
गुदड़ी थानाक्षेत्र में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी बुजुर्ग मां को लाठी-डंडे से पीटकर और लोहे के दाऊली से हमला कर मार डालने के बाद आंगन में ही उसके शव को जला देने की घटना सामने आई है. यह घटना गुदड़ी थानाक्षेत्र के कमरोड़ा गाँव की है. पुलिस के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक खूंटी जिला के रनिया थानाक्षेत्र की ओर भाग गया है.