महमूदाबाद: विधायक आशा मौर्या और एमएलसी पवन सिंह चौहान ने टॉपर्स का किया सम्मान, महमूदाबाद की बेटियों ने यूपी बोर्ड में रचा इतिहास
महमूदाबाद में छात्राओं ने यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। कशिश वर्मा ने हाईस्कूल में 97.83% के साथ प्रदेश में पहला स्थान, जबकि शिखा वर्मा ने इंटरमीडिएट में 97.60% अंक लेकर टॉप किया। शुक्रवार को विधायक आशा मौर्या व एमएलसी पवन सिंह चौहान ने विद्यालय पहुंचकर टॉपर्स को ₹11,000 के चेक देकर सम्मानित किया।