जहानाबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एसएस कॉलेज में बने ईवीएम डिस्पैच सेंटर सह मतगणना केंद्र सह रिसीविंग सेंटर का किया निरीक्षण
जहानाबाद में शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने धनगावां स्थित एसएस कॉलेज में बने ईवीएम डिस्पैच सेंटर सह रिसीविंग सेंटर सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा कई निर्देश जारी किए गए हैं।