नगरी: नगरी क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने वन अमला के सामने जमकर हंगामा किया
Nagri, Dhamtari | Jul 15, 2026 मिली जानकारी के अनुसार नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम मोहमला और परसापानी के बीच जंगल में पेड़ों को काटकर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। साथ ही फसल लगाने के लिए ट्रैक्टर से जुताई किया जा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। और वह विभाग से मांग किया कि अतिक्रमण हटाना।