कालपी: ग्राम इकौना में खेत पर अचेत हालत में मिले किसान, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, जहर खाने की आशंका
Kalpi, Jalaun | Apr 7, 2026 कदौरा थाना के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया, 45 वर्षीय छोटे निषाद खेत पर रखवाली करने गए थे, लेकिन वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो वह अचेत अवस्था में मिले, वही अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई, वही मंगलवार सुबह 10 बजे शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया, वही जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।