झांसी: रक्सा पाली पहाड़ी निवासी व्यक्ति ने भू-माफियाओं पर जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप, उच्च अधिकारियों से की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jan 3, 2025 रक्सा थाना क्षेत्र के पाली पहाड़ी निवासी उदय यादव ने बताया कि कुछ भू माफिया उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जिससे वह परेशान है, जब वह उक्त दबंगो का विरोध करता है तो उसके साथ मारपीट की जाती है, उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिससे उसका परिवार भयभीत है।