झांसी: पत्नी के मर्डर में जेल में बंद पति की मौत, झांसी जेल में 2 महीने पहले लकवा मार गया था, बेटे का आरोप- इलाज ठीक से नहीं हुआ
Jhansi, Jhansi | Jan 3, 2025 झांसी में पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में बंद पति की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। करीब दो माह पहले उनको लकवा मार गया था। तब से उनकी हालत गंभीर बनी थी।मृतक के बेटे का आरोप है कि पिता का इलाज ठीक से नहीं करवाया गया। मरने से पहले उनको दो यूनिट खून की जरूरत थी, लेकिन वो भी उपलब्ध नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।