झांसी: जनपद में कोहरे के मद्देनज़र एक्सीडेंट से बचाव के लिए झांसी यातायात पुलिस ने गाड़ियों में रिफ्लेक्टर टेप लगाया
Jhansi, Jhansi | Jan 3, 2025 अत्यधिक शीतलहर, कोहरे के दृष्टिगत दुर्घटना रहित यातायात के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों, नेशनल हाईवे पर बड़े-छोटे वाहनों पर निःशुल्क रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गये। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों को रात्रि में हेड लाइट के हाई-बीम/लो-बीम के प्रयोग के संबध में जागरूक किया गया।