शाहजहांपुर: विश्वविद्यालय की अधूरी तैयारियों से महाविद्यालयों में प्रवेश ठप, युवा कांग्रेस ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के अधीन जिले के महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू न होने पर जिला युवा कांग्रेस ने विरोध जताते हुए कुलपति प्रो. पी. बी. सिंह को ज्ञापन सौंपा। युवा जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय की घोषणा के बाद भी यूजीसी से आवश्यक मान्यता और प्रवेश कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।