पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड के नौडीहा खजूरी में लालजी विश्वकर्मा की पत्नी चिंता देवी की वज्रपात से मौत हो गई। शनिवार को उसके शव का एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम किया गया। घर से अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। घर पर चीख पुकार मचने से माहौल गमगीन नजर आया। बताते चलें कि शुक्रवार शाम खेत से लौट के क्रम में वज्रपात से मौत हो गई थी।