मेदिनीनगर (डालटनगंज): विहंगम योग संस्थान की कन्याकुमारी से कश्मीर तक राष्ट्रव्यापी संकल्प यात्रा पहुंची डालटनगंज, विज्ञान देव ने संबोधित किया
ईश्वर का महान प्रसाद है मानव जीवन। हमारे भीतर अनन्त की शक्ति है। आत्मा के अंदर अन्तरात्मा रूप से ईश्वर ही विराजमान है। उक्त बातें स्वर्वेद के प्रवर्तक संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज ने संकल्प यात्रा के तहत डालटनगंज शहर के बीसफूटा पुल के समीप बैजनाथ सिंह सेवाश्रम परिसर में आयोजित जय स्वर्वेद कथा एवं ध्यान साधना सत्र में शामिल भक्तजनों को संबोधित कर रहे थे।