मेदिनीनगर (डालटनगंज): संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज जी की जयंती पर अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा ने मेदिनीनगर में निकाली शोभायात्रा
संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज जी की जयंती पर अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा के द्वारा शनिवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा टाउन हॉल से निकलकर शहर के मुख्य चौक चौराहा से होते हुए गुजरी। इस क्रम में बाबा गणिनाथ जी के जय घोष से पूरा इलाका गूंजयमान रहा। शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और युवा वर्ग के साथ-साथ समाज के तमाम लोग शामिल थे।