झामुमो जिला कार्यालय पलामू में झामुमो युवा मोर्चा द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रवीण तिवारी को उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। साथ ही झारखंड के जे एच जीरो थ्री के नाम से मशहूर यू ट्यूबर फरहान खान समेत दर्जनों युवा झामुमो युवा मोर्चा में शामिल हुए।मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा मौजूद थे।