सोनाहातु: रांची पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादी अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल को नगड़ी से किया गिरफ्तार
रांची पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादी अर्जुन सिंह उर्फ नेपाल को गिरफ्तार किया है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए नगड़ी थाना क्षेत्र से फरार उग्रवादी अर्जुन गिरफ्तार किया है। अर्जुन के खिलाफ गुमला जिला में नौ मामले दर्ज हैं, जिनमें वह फरार चल रहा था. रांची जिला में कोई मामला दर्ज न होने के कारण गुमला पुलिस को सूचना दी गई है।