सोनाहातु: सोनाहातू में शराब पीकर नशे में हुआ धुत व्यक्ति 11 हजार वॉल्ट के खंभे पर चढ़ा,
हुई मौत
सोनाहातू में शराब के नशे में धुत सुरेश नाम का व्यक्ति 11हजार वाल्ट के बिजली के खंभे पर चढ़ गया। बिजली के खंभे पर चढ़ने के कारण बिजली के तार के संपर्क में आने से युवक को जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया। गांवालों के द्वारा तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर मामले की सूचना दी गई और लाइट कटवाई गई। हालांकि, तब तक सख्श की मौत हो गई।