सोनाहातु: पूर्व मंत्री हत्याकांड में आरोपी पूर्व मंत्री राजा पीटर ने झारखंड हाईकोर्ट से याचिका ली वापस
पूर्व मंत्री सह तमाड़ के तत्कालीन विधायक रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर ने झारखंड हाईकोर्ट से अपनी याचिका को वापस ले ली है। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से अदालत से याचिका वापस लेने का आग्रह किया गया। अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी।