सोनाहातु: सोनाहातू में हाथियों के झुंड से किसान परेशान
थाना क्षेत्र के कोकाडीह गांव में हाथियों के झुंड ने काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों का झुंड गांव के गुरुचरण सिंह मुंडा के घर को क्षतिग्रस्त कर धान खाने के बाद छींटकर बर्बाद कर दिया। वहीं जीतू प्रमाणिक के घर में रखा 10 बोरा धान बर्बाद कर दिया। इसके अतिरिक्त गांव के किसान कर्मा महतो, संतोष महतो, लखन महतो, नागेंद्र महतो व अन्य के घरों व फसलों को नुकसान पहुँचाया।