सोनाहातु: तमाड़ के मछुआटोली में वज्रपात से धनरोपनी कर रही दो महिलाएं घायल
मछुआटोली में बारिश के साथ हुए वज्रपात से दो महिलाएं घायल हो गई। घटना शाम साढ़े चार बजे की है। हादसे के बाद घायल राधा देवी और सुमन देवी को तमाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया। दोनों महिलाएं तमाड़ के मछुआटोली की निवासी हैं। दोनों खेत में धनरोपनी कर रही थी।