बहराइच: सिंघापरासी में बियर की दुकान से नकदी व बीयर की पेटी चोरी करने के मामले का CCTV फुटेज आया सामने, पड़ताल में जुटी पुलिस
थाना दरगाह क्षेत्र के सिंघापरासी में रसिया के रहने वाले सुशील निगम की पत्नी के नाम से बियर की दुकान संचालित हो रही है। जिसके मटेरा निवासी करनैल सिंह अधिकृत विक्रेता हैं। 13 व 14 फरवरी की दरमियानी रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के शटर को लोहे की रॉड से उठाकर नकदी व बियर की पेटी चुरा ली गई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस पड़ताल में जुटी है।