बहराइच: बहराइच धरना स्थल पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयो ने किया प्रदर्शन,हल्द्वानी में हुई घटना में कड़ी कार्यवाही की मांग
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयो ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं नारेबाजी भी की गई। इस दौरान ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौपा गया है। काफी संख्या में पदाधिकारी गण मौजूद रहे। जिसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रोशन लाल नाविक के द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी में हिंसक घटना पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया है।