बहराइच: छावनी चौराहा स्थित श्रम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं इजरायल जाने के इच्छुक श्रमिक सहायक श्रम आयुक्त ने दी जानकारी
सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बुधवार को बताया कि 23 से 30 जनवरी 2024 के मध्य आई० टी० आई० अलीगंज लखनऊ में इजराइल जाने हेतु इच्छुक श्रमिकों का दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया था। परीक्षण में चयनित श्रमिकों की सूची श्रम विभाग कार्यालय छावनी चौराहा बहराइच में उपलब्ध करा दी गयी है।