बहराइच: रोडवेज ARM ने दिसंबर व जनवरी माह में ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 39 रोडवेज कर्मियों को नोटिस जारी कर दी अंतिम चेतावनी
बुधवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) प्रेम कुमार ने बताया कि दिसंबर माह में पांच संविदा चालक, 2 संविदा परिचालक व एक आउटसोर्सिंग परिचालक तथा जनवरी माह में 30 संविदा चालक, 6 संविदा परिचालक व पांच आउटसोर्सिंग परिचालकों द्वारा ड्यूटी करने में लापरवाही बरती गई थी। जिसको लेकर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। सुधार न होने पर सभी की संविदा समाप्त की जाएगी।