सरदारशहर: सरदारशहर के मुख्य बाजार में बेसहारा सांडों से लोग परेशान, नगर परिषद से कार्रवाई की मांग
सरदारशहर। कच्चा बस स्टैंड से मुख्य बाजार जाने वाली सड़क पर बेसहारा सांडों के जमावड़े से व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। सांड बीच सड़क पर बैठते और अचानक लड़ने लगते हैं, जिससे भगदड़ और हादसे का खतरा बना रहता है। व्यापारी राकेश हनुमानगड़िया व आशीष कुड़ी ने बताया कि कई शिकायत की है।