फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र टापा रोड सब्जी मंडी के पास नगर निगम के कूड़ा वाहन की चपेट में आकर महिला गंभीर रूप से घायल
थाना उत्तर क्षेत्र टापा रोड सब्जी मंडी के पास एक महिला नगर निगम कूड़ा वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे वहां से निकल रहे परिचित द्वारा तत्काल उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उक्त परिचित ने शनिवार दोपहर 12 बजे करीबन बताया बेटी के लिये लडका देखने आयी थी सड़क से पैदल निकल रहीं थी तभी हादसा हो गया।