पालीगंज: कुरकरी गांव स्थित खेत से पुलिस ने एक अधेड़ महिला का शव बरामद किया
पालीगंज थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव स्थित खेत से एक अधेड़ महिला का शव सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने बरामद किया है। वहीं लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुटी रही। बुधवार की दोपहर 1:45 के करीब का मामला बताया जा रहा है। मृतका की पहचान रामपुर नगवा गांव के रहने वाले सोहराय भगत की पत्नी सीता पति देवी के रूप में की जा रही है।