डूंगला: डूंगला में दो साल से फरार इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया गया, ऑपरेशन त्रिनेत्र में मिली सफलता
दो साल से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र में सफलता चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में दो साल से फरार पाँच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी मनीष त्रिपाठी के अनुसार ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी अब्दुल हुसैन को मध्यप्रदेश के मंदसौर से दबोचा।