कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सांदीपनि विद्यालय शाजापुर पहुंचकर विद्यालय में किये गये कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पुलिस हाउसिंग ऐजेंसी को 10 दिवस में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये, ताकि शीघ्र ही विद्यालय में कक्षाएं प्रारंभ की जा सके। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षाएं, हाथ धोने का स्थान, फर्नीचर आदि