अनूपपुर: जमुना कॉलरी, वार्ड 07 रजवाड़ में 25 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठे
जमुना कॉलरी के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमन सिंह (25 वर्ष), पिता राजेंद्र सिंह, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसान ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक इलाज के नाम पर विलंब होता रहा। बाद में जिला चिकित्सालय अनूपपुर रेफर किया गया। परिजनों ने चालक पर पैसे लेने के भी आरोप लगाए हैं ।