उज्जैन ग्रामीण: नजरपुर: पति-पत्नी के झगड़े में बोलने पर बहू ने सास के साथ की मारपीट, अस्पताल में इलाज जारी
घटिया थाना पुलिस ने बताया कि नजरपुर में रहने वाले दूलेसिंह और उसकी पत्नी बर्नाबाई के बीच कल रात किसी को बात को लेकर कहासुनी हो गई और दोनों झगड़ने लगे। शोर सुनकर दूलेसिंह की माँ मुन्नीबाई समझाने के लिए पहुँची तो मामला और बढ़ गया। तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान बर्नाबाई ने गुस्से में आकर लट्ठ से मुन्नीबाई पर हमला करना शुरू कर दिया। बहू द्वारा किए गए हमल