कलेक्ट्रेट कार्यालय में संपर्क अभियान 2026 को लेकर बैठक आयोजित, कलेक्टर रहे उपस्थित
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बताया गया कि विद्युत विभाग का संपर्क अभियान 2026 14 मई से 25 मई तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ग्रामीण घरेलू,कृषि पंप एवं बीपीएल परिवारों को मात्र 5 रुपए में नया बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।