बिजनौर: गांव रावटी में युवक को गोली मारने का मामला, कई दिन बाद उपचार के दौरान युवक की हुई मौत
Bijnor, Bijnor | Apr 24, 2026 बिजनौर में हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव रावटी में कई दिन पूर्व एक युवक के घर में घुसकर दबंगों ने गोली मार दी थी। जिसमें सौरभ नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। आज शुक्रवार सुबह 10:00 बजे सौरभ की मौत हो गई है। जिससे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।