घाघरा: घाघरा भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया
Ghaghra, Gumla | Apr 6, 2026 घाघरा स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी के नेतृत्व में बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जनसंघ पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं अगरबत्ती दिखाकर किया गया ।