बागपत: माता कालोनी बागपत के युवक ने ससुराल पक्ष पर रस्सी से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास और मारपीट का आरोप लगाया
गुरुवार को करीब साढे दस बजे मिली जानकारी के अनुसार माता कालोनी बागपत निवासी नाजिम के मुताबिक वह घर सो रहा था। आरोप है कि पत्नी सहित ससुराल पक्ष के चार सदस्यों ने सोते हुए रस्सी से गला दबाकर मारने से मारने का प्रयास तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली बागपत पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।